![](/https://help.apple.com/assets/5A5402AC680CE2A45E0ECC04/5A5402AD680CE2A45E0ECC0B/hi_IN/3c7a13784f3fe07125827813ed9e0d10.png)
मुख्यशब्द द्वारा तस्वीरें ढूँढें
मुख्यशब्द टैग या लेबल होते हैं जिन्हें आप अपने तस्वीरों में जोड़ते हैं ताकि आपको आसानी से तस्वीरें ढूँढने में मदद मिले। तस्वीरें आपको मुख्यशब्द के चयन की सुविधा प्रदान करता है और आप अपना मुख्यशब्द जोड़ सकते हैं। आप जानकारी विंडो या मुख्यशब्द प्रबंधक में तस्वीरों के लिए मुख्यशब्द निर्धारित कर सकते हैं और आप अपने मुख्यशब्दों के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट निर्धारित कर सकते हैं ताकि आप उन्हें त्वरित रूप से लागू कर सकें।
मुख्यशब्द द्वारा तस्वीरें खोजें
आप अपने संपूर्ण तस्वीर पुस्तकालय में मुख्यशब्द द्वारा तस्वीरें खोज सकते हैं।
टूलबार में खोजें फील्ड पर क्लिक करें।
खोजें फ़ील्ड में मुख्यशब्द टाइप करें।
टाइप करते ही, सुझाई गई खोजें “खोजें” फ़ील्ड के नीचे प्रदर्शित होती हैं। अनेक मुख्यशब्द खोजने के लिए, आप शब्दों के बीच स्थान रखते हुए अनेक मुख्यशब्द टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, “फार्म फ़ील्ड” दर्ज करने पर वे सभी तस्वीरें प्रदर्शित होती हैं जिनसे मुख्यशब्द “फार्म” और मुख्यशब्द “फ़ील्ड” दोनों जुड़ें हैं।
खोज पूरा करने के बाद अपनी सभी तस्वीरें दुबारा देखने के लिए, रद्द पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : आप दिखाएँ पॉप-अप मेनू पर क्लिक करके मुख्यशब्द चुन सकते हैं।
जानकारी विंडो में मुख्यशब्द जोड़ें या हटाएँ
तस्वीरें चुनें जिनमें आप मुख्यशब्द जोड़ना चाहते हैं।
टूलबार में जानकारी बटन
पर क्लिक करें।
जानकारी विंडो में, मुख्यशब्द जोड़ें फ़ील्ड (या वह फ़ील्ड जहां अन्य मुख्यशब्द प्रकट होते हैं यदि आपने पहले से कुछ मुख्यशब्द जोड़ रखा है) पर क्लिक करें, फिर कोई मुख्यशब्द टाइप करें और इसे तस्वीर में जोड़ने के लिए रिटर्न दबाएँ।
ज्योंही आप टाइप करते हैं, तस्वीरें वैसे मुख्यशब्द सुझाते हैं जिनका आपने पहले उपयोग किया है। मुख्यशब्द डिलीट करने के लिए, मुख्यशब्द चुनें और डिलीट दबाएँ।
पूरा हो जाने पर, जानकारी विंडो बंद करें।
मुख्यशब्द प्रबंधक में मुख्यशब्द जोड़ें या हटाएँ
चयनित तस्वीरों में मुख्यशब्द निर्धारित करने, अपने उपलब्ध मुख्यशब्दों की सूची प्रबंधित करने और अपने सर्वाधिक प्रचलित मुख्यशब्दों की “त्वरित-चयन” सूची बनाने के लिए ताकि आप उन्हें अधिक त्वरित रूप से निर्धारित कर सकें, आप मुख्यशब्द प्रबंधक का उपयोग कर सकते हैं।
एक या अधिक तस्वीरें चुनें।
विंडो > मुख्यशब्द प्रबंधक चुनें।
चयनित तस्वीरों के लिए मुख्यशब्द निर्धारित करने हेतु, मुख्यशब्द पर क्लिक करें। तस्वीरों से मुख्यशब्द हटाने के लिए, इस पर फिर से क्लिक करें।
मुख्यशब्द सूची संपादित करने के लिए, इनमें से कोई एक कार्य करें :
मुख्यशब्द सूची में कोई मुख्यशब्द जोड़ें : मुख्यशब्द संपादित करें पर क्लिक करें, जोड़ें बटन (+) पर क्लिक करें, फिर नया मुख्यशब्द टाइप करें।
मुख्यशब्द संपादित करें : मुख्यशब्द संपादित करें पर क्लिक करें, उस मुख्यशब्द पर क्लिक करें जिसे आप बदलना चाहते हैं, “नाम बदलें” पर क्लिक करें, फिर अपना परिवर्तन टाइप करें।
अपनी सभी तस्वीरों से मुख्यशब्द डिलीट करें। मुख्यशब्द संपादित करें पर क्लिक करें, वह मुख्यशब्द चुनें जिसे आपको डिलीट करना है, फिर डिलीट बटन (-) पर क्लिक करें।
किसी मुख्यशब्द के लिए मुख्यशब्द शॉर्टकट जोड़े या हटाएँ : मुख्यशब्द संपादित करें पर क्लिक करें, कोई मुख्यशब्द चुनें, शॉर्टकट पर क्लिक करें, फिर मुख्यशब्द शॉर्टकट टाइप करें।
मुख्यशब्दों की त्वरित-चयन सूची बनाएँ : मुख्यशब्दों को मुख्यशब्द प्रबंधक के त्वरित समूह क्षेत्र में ड्रैग करें।
“तस्वीरें” आपकी त्वरित-चयन सूची के प्रत्येक मुख्यशब्द के लिए एक मुख्यशब्द शॉर्टकट प्रदान करता है, ताकि आप किसी तस्वीर में त्वरित रूप से मुख्यशब्द निर्धारित कर सकें।