
किताब के पृष्ठ जोड़ें, हटाएँ और पुनर्क्रमित करें
आप किताब के पृष्ठ जोड़, डिलीट और पुनर्क्रमित कर सकते हैं। किताब में कहीं भी आप नए पृष्ठ सम्मिलित कर सकते हैं, सिवाय बाहरी आवरण पृष्ठ और आंतरिक आवरण पृष्ठ के बीच में।
नोट : किताब में पृष्ठ की संख्या सम होनी चाहिए। यदि पृष्ठों की संख्या बदलने से पृष्ठों की संख्य विषम हो जाती है, तो तस्वीरें स्वचालित रूप से खाली पृष्ठ जोड़ती या डिलीट करती है ताकि उनकी संख्या सम रहे।
साइडबार में प्रोजेक्ट के अंदर एक किताब पर क्लिक करें।
निम्न में से एक कार्य करें :
पृष्ठ जोड़ें : पृष्ठ चुनें जिसे आप नए पृष्ठ के बाद रखना चाहते हैं, और फिर टूलबार में पृष्ठ जोड़े बटन पर क्लिक करें
और पृष्ठ जोड़ें चुनें।
किताब में पृष्ठों की सटीक संख्या सेट करें : टूलबार में किताब सेटिंग्ज़ बटन पर
क्लिक करें, और पृष्ठों की संख्या स्लाइडर ड्रैग करें।
किताब से पृष्ठ डिलीट करें : पृष्ठ चुननें के लिए उस पर क्लिक करें और डिलीट दबाएँ, या टूलबार में पृष्ठ जोड़ें बटन पर
क्लिक करें, पृष्ठ हटाएँ चुनें, फिर जारी रखें पर क्लिक करें। आप पृष्ठ पर कंट्रोल-क्लिक कर सकते हैं, पृष्ठ हटाएँ चुनें,फिर जारी रखें पर क्लिक करें।
किताब में पृष्ठ ले जाएँ : पॉइंटर को पृष्ठ संख्या के ऊपर पृष्ठ बटन दिखाई पड़ने तक रखें, फिर पृष्ठ को नए स्थान में ले जाने के लिए पृष्ठ बटन ड्रैग करें। आप एक पृष्ठ का चयन भी कर सकते हैं, फिर पृष्ठ बटन ड्रैग करें।