![](/https://help.apple.com/assets/65A1EC54C6387041B504B41B/65A1EC558C4441D03A098A52/hi_IN/644303d199b1bf61827a5854ae4867f8.png)
Mac पर संगीत में सहयोगी प्लेलिस्ट पर प्रतिक्रिया जोड़ें
यदि आप Apple Music सब्सक्राइब करते हैं और एक सहयोगात्मक प्लेलिस्ट में शामिल होते हैं, तो आप ईमोजी के साथ प्लेलिस्ट में गीतों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
सहयोगात्मक प्लेलिस्ट macOS Sonoma 14.3, iOS 17.3, iPadOS 17.3 या बाद के संस्करण में उपलब्ध हैं।
नोट : Apple Music सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।
अपने Mac पर संगीत ऐप
में, साइडबार में सहयोगी प्लेलिस्ट पर क्लिक करें।
किसी सहयोगी प्लेलिस्ट के नाम के आगे सहयोग आइकॉन
होता है।
किसी गीत के बगल में प्रतिक्रिया कॉलम के नीचे क्लिक करें, फिर एक प्रतिक्रिया चुनें (उदाहरण के लिए, एक थम्स अप ईमोजी) या एक विशिष्ट ईमोजी खोजने के लिए जोड़ें बटन
पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : यदि आप सहयोगी प्लेलिस्ट में कोई गीत चलाना शुरू करते हैं, तो आप तुरंत प्रतिक्रिया चुनने के लिए संगीत विंडो के शीर्ष पर प्लेबैक कंट्रोल में प्रतिक्रिया बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
![प्लेबैक कंट्रोल में प्रतिक्रिया बटन कई ईमोजी और एक जोड़ें बटन दिखाता है जिस पर आप अधिक ईमोजी ढूँढने के लिए क्लिक कर सकते हैं।](/https://help.apple.com/assets/65A1EC54C6387041B504B41B/65A1EC558C4441D03A098A52/hi_IN/6693e36bb586586cf4908b856ad2c437.png)